ऑस्टियोआर्थराइटिस फ्लेयर अप का क्या कारण बनता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 09:54

क्या है ऑस्टियोआर्थराइटिस

ऑस्टियोआर्थराइटिस गठिया का सबसे आम रूप है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है। यह तब होता है जब हड्डियों के सिरों को कुशन देने वाला सुरक्षात्मक कार्टिलेज समय के साथ घिस जाता है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस, वैसे तो, किसी भी जोड़ को नुकसान पहुंचा सकता है, पर यह विकार आमतौर पर पीड़ित के हाथों, घुटनों, कूल्हों और रीढ़ में जोड़ों को प्रभावित करता है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से जोड़ों को हुए नुकसान को ठीक तो नहीं किया जा सकता है पर इसके लक्षणों को आमतौर पर प्रबंधित किया जा सकता है।

पीड़ित यदि सक्रिय रहता है, अपने वजन को नियंत्रित कर उसे स्वस्थ वजन की रेंज में बनाए रखता है और कुछ उपचार प्राप्त करता है तो रोग की प्रगति को धीमा कर सकता है और दर्द और जोड़ों के कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

सारांश - ऑस्टियोआर्थराइटिस गठिया का सबसे आम रूप है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है। यह तब होता है जब हड्डियों के सिरों को कुशन देने वाला सुरक्षात्मक कार्टिलेज समय के साथ घिस जाता है।



ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण
प्राथमिक ऑस्टियोआर्थराइटिस एक बहुत ही जटिल बीमारी है यानी इसके कई अलग-अलग कारण हैं, यह केवल 'वियर एंड टियर' आर्थराइटिस (गठिया) नहीं है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस में योगदान करने वाले कुछ कारक बदले जा सकते हैं यानी परिवर्तनीय हैं और कुछ बदले जा सकते हैं यानी दूसरे कारण अपरिवर्तनीय हैं। नहीं बदले जानने वाले कारण स्थायी होते है या फिर जन्मजात और अनुवांशिक हो सकते हैं।

ऑस्टियोआर्थराइटिस के कराणों में व्यक्ति की आयु एक बहुत बड़ा कारक है। हालांकि यह जरुरी नहीं कि उम्र बढ़ने के साथ सभी को ऑस्टियोआर्थराइटिस हो। कई बार ये भी संभव है कि ऑस्टियोआर्थराइटिस होने के बाद भी किसी बड़े उम्र के व्यक्ति को दर्द ना हो।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info